फतेहपुर – भिटौरा विकासखंड के ग्राम रारा में दुर्गा पंडाल पर मंगलवार की रात भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कानपुर से आईं जय कालिका जागरण कमेटी की ओर से भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। कलाकारों ने देवी माता के भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरी रात गाँववासी झूमते-गाते और झांकियों का आनंद लेते नजर आए गाँव के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर तक भक्तिमय माहौल में सभी लोग देवी के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर आयोजक भगवत सिंह राना,गुलाब सिंह चंदेल,नीरज तिवारी,अतर सिंह चंदेल,मनोज मिश्रा,कृष्णकुमार सिंह,घनश्याम सिंह,पुत्तन सिंह अवधेश सिंह,संतोष मिश्रा आदि लोग रहे।
Trending Now
ग्राम रारा में दुर्गा पंडाल पर हुआ भव्य रात्रि जागरण झूम उठे लोग ।






