Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरघर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी, चार नामजद...

घर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी, चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा यह कैसी दबंगई

Published on

असोथर थाना क्षेत्र के बजहा कुटी मजरे सातो धरमपुर गांव निवासी शहंशाद की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 23 जून की रात करीब आठ बजे गांव के राजेश, इरफान, नफीस और अरमान उसके घर के सामने बिरयानी व पुलाव बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी घर में घुसने और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। जान बचाने के लिए वह छत के रास्ते निकलकर गांव छोड़कर चला गया।
पीड़ित का कहना है कि एक जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे घर लौटने पर आरोपी दोबारा हथियारों और लाठी-डंडों के साथ उसके घर में घुस आए। भय के कारण वह और उसके परिजन एक कमरे में बंद हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित का आरोप है कि थाने जाते समय भी आरोपी रास्ते में उसे रोकने के लिए खड़े थे, जिससे वह किसी तरह बचकर रसूलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा और रात वहीं बिताई।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में अपने और परिवार की सुरक्षा के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शत्रुघ्न वर्मा को सौंपी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 21.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पेश की मिसाल

​फतेहपुर:मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव (A+) रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही सर्व...

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

असोथर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस...

More like this

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पेश की मिसाल

​फतेहपुर:मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव (A+) रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही सर्व...

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

असोथर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस...