फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामदीनखेड़ा गांव में 20 दिन पूर्व एक युवक ने अपने साथियों के साथ किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की विरोध करने पर उसे पर कुलहड़ियों से हमला कर दिया जिसे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस से गांव पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को रख आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। मौके पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। रामदीनखेड़ा गांव निवासी महेन्द्र का आरोप है कि पडोसी कमलेश निषाद का ने साथियो के साथ मिलकर बीती 28 जुलाई को 14 वर्षीय पुत्री निशा देवी के साथ उस समय छेड़छाड़ की जब वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि आरोपी नशे धुत था विरोध करने पर वह निशा के साथ मारपीट की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर शराबा सुन निशा का पिता महेन्द्र परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहा पहंुच गया इस बीच कमलेश की ओर से भी सुरेश, अनिल व रामकली मौके पहंुच गये जहा दोनो पक्षांे में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में घायल हुई निशा को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंेे भर्ती कराया वहीं निशा के परिजनो ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था जिसपर पुलिस ने कमलेश निषाद समेत तीन लोगो के विरूद्व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंची निशा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गांव पहुंचे और घर के बाहर शव रख आरोपितों की गिरफ्तारी एवं उनके विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग करने लगे। हंगामें की सूचना पर मौके पहुंचे थाना प्रभारी शैलेष सिंह के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
Trending Now
छेड़छाड़ का विरोध करने पर के किशोरी पर हमला उपचार दौरान मौत परिजनों में आक्रोश







