फतेहपुर- जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों एवं जनमानस के बीच लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से सर्किट हाउस (डांक बंगले) में मुलाकात करके स्वागत किया एवं फतेहपुर जनपद के व्यापारियों के व्यापार में आने वाली समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कराया जिस पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सासन, प्रशासन,के द्वारा आने वाली हर बाधाओं को दूर कराने पर आश्वस्त किया। एवं सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली योजनाओं को भी सही ठंग से व्यापारियों को लाभ मिलता रहे इस पर भी बल दिया।
प्रतिनिधि मंडल में अधिवक्ता मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रामराज गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा,जिला उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह (सोनू ठाकुर), रामदास पाल, रामशंकर पाल, एवं प्रयागराज जनपद के जिला प्रभारी डा.विजय नाथ कुशवाहा उपस्थित रहे।
Trending Now
जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल BJP जिलाध्यक्ष से मिला
👁 9.6K views






