Homeराज्यजलती सिगरेट से जंगल में लगी आग:सीतापुर में फायर ब्रिगेड ने पाया...

जलती सिगरेट से जंगल में लगी आग:सीतापुर में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, फसल जलने से बची

Published on

सीतापुर के महोली तहसील के विक्रमपुर गांव के पास जंगल में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई जलती सिगरेट से सूखी घास में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग जंगल तक ही सीमित रही। आसपास के खेतों तक आग नहीं पहुंची। इससे किसानों की फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग पर नियंत्रण न पाया जाता तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता था। फायर ब्रिगेड ने लोगों से गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खुले स्थानों पर ऐसी कोई वस्तु न फेंकें जिससे आग लग सकती है।

👁 1.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this