Homeराज्यउत्तर प्रदेशजिंदा तो जिंदा मुर्दा भी सरकारी राशन कर रहे थे हजम,बड़ा खुलासा

जिंदा तो जिंदा मुर्दा भी सरकारी राशन कर रहे थे हजम,बड़ा खुलासा

Published on

यूपी के गाजीपुर जिले में जिंदा तो जिंदा मुर्दा भी सरकारी राशन कर रहे थे हजम वह भी एक दो नहीं बल्कि करीब 13 000 मृतक सरकारी राशन का लाभ उठा रहे थे। इसका खुलासा विभाग के द्वारा ई केवाईसी कराए जाने के दौरान सामने आया है। इसके बाद से अब राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम से जनपद के सभी मृतकों का नाम काट दिया गया है। जिसमें शहरी इलाके में 436 तो ग्रामीण इलाके के करीब 13 000 सदस्य शामिल रहे।

गाजीपुर जनपद ही नहीं पूरे देश में कोविड-19 के बाद फ्री राशन की योजना चल रही है। जिसमें सभी पत्र लाभार्थियों को निशुल्क राशन सस्ते गले की दुकान से वितरित किया जाता है। ऐसे में इन लाभार्थियों में बहुत सारे ऐसे लोग भी इसका लाभ उठा रहे थे जो पात्र नही थे। इन्हीं सब को देखते हुए शासन की तरफ से सभी लाभार्थियों को ई केवाईसी कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया था । जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च नियत की गई थी । लेकिन उस तिथि तक भी लोगों का ईकेवाईसी जब नहीं हो पाया तब इस डेट को अब और आगे बढ़ाते हुए 30 जून तक कर दिया गया है.।

राशन कार्ड में ई केवाईसी के साथ ही साथ ऐसे लाभार्थी जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर उनके परिवार के बने राशन के यूनिट में अन्य सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे लोगों का भी नाम सूची से हटाया जा रहा है।जिसमें से अब तक राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से जिले के करीब 13294 मृतकों का नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिया गया है। जिसमें अगर हम बात करें तो शहरी इलाके के 436 तो ही ग्रामीण इलाके के 12858 सदस्य का नाम हटा दिया गया है जो अब इस दुनिया में नहीं है।

👁 5.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

More like this