Homeराज्यउत्तर प्रदेशजिन्दा हुँ का स्टिकर लगाकर जिलाधिकारी के पास फरियाद लेकर पहुंची महिला।

जिन्दा हुँ का स्टिकर लगाकर जिलाधिकारी के पास फरियाद लेकर पहुंची महिला।

Published on

बलिया – मैं जिन्दा हुँ का स्टिकर लगाकर जिलाधिकारी के पास फरियाद लेकर पहुंची महिला। महिला को मृत दिखाकर महिला के बड़े पिताजी के लड़कों ने महिला की सारी संपत्ति अपने नाम करा लिया है। अब इस मामले में जिलाधिकारी ने जाँच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने का उपजिलाधिकारी को आदेश दिया है।
दरअसल बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र के गोंहिया छपरा की रहने वाली शारदा देवी अपने पिता की एकलौती संतान हैं। मरने से पहले इनके पिताजी ने वसीयत इनके नाम कर दी थी। लेकिन उनके मरने के कुछ साल बाद ही शारदा देवी के बड़े पिताजी के लड़कों ने शारदा देवी को मृत दिखाकर उनकी सारी संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली। जब इस बात की जानकारी शारदा देवी को हुई तब वो अपने आप को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों का चक्कर लगाने लगी। जब तहसील स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो आज वो जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगा रही है।
इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि एक महिला आयी थी इनका नाम शारदा देवी है। उन्होंने बताया की उनके पिताजी ने अपनी सम्पति उनके नाम पर वसीयत की थी नामांतरण भी हो गया था। बाद में शारदा देवी के बड़े पिताजी के लड़कों ने शारदा देवी को मृत दिखाकर सारी संपत्ति अपने नाम करा ली है। प्रथम दृष्टाया शिकायत सही पायी गई है। उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है और मृत सर्टिफिकेट कैसे बन गया उसमे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुक़दमा भी दर्ज कराया जायेगा।

👁 3.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this