फतेहपुर- योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने जेपी एनआईसी के मुद्दे पर अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया, उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण गरीबों के लिए जिया करते थे, इमरजेंसी के दौरान उन्होंने कांग्रेस के अत्याचार का जमकर विरोध किया, आज अखिलेश यादव जी ने एक योजना बनाई एक अमीर लोगों की खेलने कूदने और अमीरजादों का क्लब बनाने का काम किया है, जो कि जयप्रकाश नरायण जी की सादगी के विपरीत है, हेलीकॉप्टर और स्विमिंग पूल और फाइव स्टार कमरे जैसी योजनाएं है, यह समाजवाद से अलग है, इसके विपरीत योगी जी ने 200 करोड़ रूपए एलडीए को दिए है, जिसके तहत अब जयप्रकाश जी की सादगी की तरह जेपी एनआईसी का निर्माण किया जाएगा
Trending Now
जेपी NIC रईसजादों का अड्डा नहीं बनेगा, जबकि जयप्रकाश जी की सादगी के अनुरूप बनेगा- असीम अरूण ।






