Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरटैबलेट वितरण डिजिटल सशक्तिकरण की पहल: मानवेंद्र - टेबलेट पाकर छात्राओं के...

टैबलेट वितरण डिजिटल सशक्तिकरण की पहल: मानवेंद्र – टेबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे में आई मुस्कान

Published on

फतेहपुर। टैबलेट वितरण योजना छात्र-छात्राओं को डिजिटल सशक्तिकरण प्रदान करने की एक पहल है। इसके माध्यम से घर बैठे डिजिटल शिक्षा प्राप्त करके ज्ञान को बढ़ाया जा सकता है। युवा वर्ग तकनीकी रूप से सशक्त बनकर आत्मनिर्भर हो सकते हैं। यह बात मलवां विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत बैरमपुर गांव के समीप स्थित राजेंद्रा कॉलेज आफ फार्मेसी में छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण करने के उपरांत विधान परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने राजेंद्रा कॉलेज आफ फार्मेसी में  29 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए। उन्होंने कहा कि टैबलेट वितरण योजना छात्र-छात्राओं को डिजिटल सशक्तिकरण प्रदान करने की एक पहल है। ताकि डिजिटल शिक्षा प्राप्त करके घर बैठे ज्ञान अर्जित करते हुए नौकरी की तलाश किया जा सके। यह योजना युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और डिजिटल शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है जिससे ज्ञान प्राप्त कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। कालेज के संस्थापक जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने छात्र-छात्राओं से टैबलेट का सकारात्मक उपयोग करने और भविष्य संवारने के लिए टैबलेट का उपयोग करने को कहा। प्रबंधक इं0 राहुल सिंह पटेल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुतीक्षण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदकी पूरन सिंह उर्फ बउआ ठाकुर, अरुण कुमार शुक्ला, सोमवती निषाद, स्वाति ओमर, सोम ठाकुर, ठाकुर अमित सिंह, सभासद सत्यम अग्रवाल, अली खान, राजकुमार उर्फ राज, राहुल तिवारी, भोला सविता भी मौजूद रहे।

👁 7.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

More like this