Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरट्रैक्टर-कार भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर; शादी वाले घर में...

ट्रैक्टर-कार भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर; शादी वाले घर में पसरा मातम

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

थाना क्षेत्र के सिंघुतारा गांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर और डिजायर कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सतीश कुमार उर्फ सोनू (28) पुत्र पप्पू, निवासी टिंडा रोड गली नंबर 1, सेमराला ताजपुर, जिला लुधियाना (पंजाब) अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने असोथर क्षेत्र के जरौली गांव आए थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह परिवार के साथ असोथर बाजार सामान लेने जा रहे थे। तभी सिंघुतारा गांव के पास असोथर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाद में सतीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मोहित को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मृतक सतीश अपने पीछे पत्नी राजनंदनी उर्फ प्रेरणा, तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक, माता राधा देवी, पिता पप्पू और बहनों नंदनी व भानवी को छोड़ गए हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि सतीश अपने बुआ गुड़िया के बेटे दीपू उर्फ दीपक की शादी में शामिल होने आए थे। गुरुवार को ही बारात बांदा जिले के भरतकूप (चित्रकूट) जानी थी, लेकिन हादसे के बाद घर में मातम पसर गया और बारात रोक दी गई। दुल्हन पक्ष के लोग स्वयं वर पक्ष के घर पहुंच रहे हैं।
मृतक की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं कुछ परिजनों ने पुलिस पर मौके पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच घायलों को निकालने और स्थिति संभालने में कठिनाई हुई तथा कुछ लोगों ने वीडियो बनाने को लेकर विवाद भी किया।

इनसेट

28 साल पहले भी बारात में हुआ था हादसा

ग्रामीणों के अनुसार करीब 28 वर्ष पहले भी परिवार में बारात के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। दीपू के चाचा राधेलाल की बारात समरता थाना बबेरू जिला बांदा जाते समय गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के पास ट्रैक्टर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। मौजूदा हादसे के बाद गांव में पुराने घटनाक्रम की चर्चा जरूर हो रही है, हालांकि पुलिस ने इसे महज सड़क दुर्घटना बताते हुए जांच की बात कही है।

👁 21.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...