Homeराज्यतुम मुस्लिम बन जाओ वरना इतने बम मारूंगा कि तुम्हारा घर तबाह...

तुम मुस्लिम बन जाओ वरना इतने बम मारूंगा कि तुम्हारा घर तबाह हो जाएगा। तुम्हारे मां-बाप को खत्म कर दूंगा।

Published on

यूपी के कानपुर में जाजमऊ निवासी इंटर की छात्रा को शोहदे ने धमकी दी कि तुम मुस्लिम बन जाओ वरना इतने बम मारूंगा कि तुम्हारा घर तबाह हो जाएगा। तुम्हारे मां-बाप को खत्म कर दूंगा। छात्रा धमकी के बाद दहशत में है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी न होने पर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोपित की गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपित की तलाश में उसके पते पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला.जाजमऊ निवासी 16 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक तीन वर्ष पहले उसकी एक सहेली के दोस्त अल्तमश से उसकी बात हुई थी। छात्रा का आरोप है कि अल्तमश उसे स्कूल और फोन पर धमकाता है। मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट न होने पर घर पर गोली और बम चलाने की धमकी देता है। आरोपित हर उस व्यक्ति को मारने की धमकी दे रहा है जो छात्रा को प्यारा है। धमकी के बाद से छात्रा दहशत में है।

क्या बोले – सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय

थाना चकेरी के लाल बगला क्षेत्र की रहने वाली एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ के संबंध में वीडियो बनाकर शिकायत की थी जिसको स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान में लेकर युवती से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। एवं अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

👁 6.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this