फतेहपुर थाना थरियांव क्षेत्र में शुक्रवार को एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत विभिन्न भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों – ग्राम पंचायत हंसवा, रामपुर थरियांव व नवरात्र पंडालों में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने नारी सुरक्षा व नारी सम्मान से जुड़े संदेश देते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। इनमें 112 पुलिस आपात सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन शामिल रहे। इसके साथ ही टीम ने महिलाओं को सेल्फ डिफेंस, कानूनी अधिकारों व एंटी रोमियो टीम के कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थरियांव समेत मिशन शक्ति टीम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Now
थरियांव पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक |








