रिपोर्ट-आदर्श तिवारी
फतेहपुर। थाना थरियांव पुलिस ने बुधवार देर रात गश्त के दौरान चोरी के मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की अपाचे बाइक, एक बिना कागजात की बाइक, ₹2480 नकद और एक मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी थरियांव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी हसवा राजेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी पूर्वी बाईपास के पास रात करीब 11:30 बजे की गई।







