फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सदान-मदान का पुरवा गांव में एक दोस्त ने ईर्ष्या में आकर अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामला दरअसल उस समय का है जब दोनों युवक पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। एक युवक का चयन दरोगा पद के लिए हो गया, जबकि दूसरा असफल रहा। इसी खुन्नस में असफल युवक ने दोस्त की हत्या कर दी।
आरोपी ने हुल्हाड़ी (नुकीला औजार) से ताबड़तोड़ वार किए थे, जिससे मौके पर ही दोस्त की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कुल नौ गंभीर चोटों के निशान पाए गए।
आज अपर जिल सत्र न्यायाधीश कोर्ट-1 ने इस जघन्य हत्या के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।







