Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरधोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Published on

फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने एक बड़े जालसाजी मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र स्व. रामकृपाल निवासी ग्राम दूलापुर थाना ललौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। यह मामला जून 2024 का है, जब मिर्जापुर कुर्मी, मलवां निवासी राधेश्याम गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उनका भाई महादेव वर्ष 2000 से लापता है और मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इस बीच अभियुक्तों ने कूटरचित दस्तावेज बनवाकर गुमशुदा भाई के नाम की जमीन पर फर्जी बैनामा करा लिया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि देवेन्द्र कुमार ने फर्जी गवाह और दूसरे व्यक्ति को महादेव बनाकर 5 जनवरी और 10 जनवरी 2024 को कुल लगभग 1.2 हेक्टेयर भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया। जब शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसे धमकी भी दी गई कि यदि कार्रवाई की तो जान से मार दिया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र मौर्य, हेड कांस्टेबल विजयकृष्ण यादव, कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

👁 8.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में विजय सिंह गौर बने जिलाध्यक्ष, जौनपुर में हुए सम्मानित

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका...

मेधा अलंकरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, छात्रों को मेहनत व अनुशासन का संदेश

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में सोमवार को...

गंगा स्नान को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, ट्रैक्टर-ट्रॉली व मालवाहक वाहनों में सफर पर रोक

फतेहपुर। आगामी 24 और 25 मई 2026 को ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर...

More like this