Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि ,लाभ एवं यूरिया एवं...

नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि ,लाभ एवं यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि की विस्तार से किसानों को दी गई जानकारी।

Published on

फतेहपुर इफको द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी तरल आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए आर कोऑपरेटिव राजेश कुमार रहे । कार्यक्रम में डीजीएम मार्केटिंग इफको ए के सिंह  क्षेत्र प्रबंधक इफको  प्रयागराज अक्षय कुमार पाण्डेय , एडीसीओ कोऑपरेटिव सदर जय सिंह पाल              
रहे । कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र अधिकारी इफको फतेहपुर  साजिद अंसारी द्वारा किया गया। ए के सिंह   द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि ,लाभ एवं यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नैनो डीएपी का धान की रूपाई के समय  5 मिली.प्रति लीटर पानी में घोल बना कर जड़ शोघन  कर 30 मिनट बाद बुआई  करें। 50 दिन के पश्चात 500 मिली. नैनो यूरिया,250 मिली. नैनो डीएपी एवं 250 मिली. सागरिका को मिला कर स्प्रे कराएं . उन्होंने बताया कि धान की फसल के लिए नैनो यूरिया प्लस ,नैनो डीएपी के स्प्रेइंग का सर्वोत्तम समय चल रहा है । प्रत्येक पंद्रह लीटर की टंकी में ढाई ढक्कन नैनो डीएपी +ढाई ढक्कन नैनो यूरिया प्लस + ढाई ढक्कन सागरिका को छिड़काव करायें अत्यधिक लाभ होगा । अक्षय कुमार पाण्डेय जी द्वारा सचिव  गण  को नैनो एवं एवं  उत्पादों की बिक्री पर मिलने वाली मार्जिन धनराशि व कर्मियों को  को मिलने वाली प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में जानकारी दी  । साथ ही गेहूँ की फसल में नैनो उर्वरकों का ड्रोन से स्प्रे के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  साजिद  अंसारी द्वारा जल विलय उर्वरकों एवं जैव उर्वरकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता श्री राजेश कुमार जी द्वारा  पी एम प्रणाम योजना के बारे में बताया तथा सभी से अनुरोध किया कि कम रसायन प्रयोग कर  खेती करें तथा अधिक से अधिक नैनो उर्वरकों का प्रयोग समझकर प्रयोग कराएं । कार्यक्रम में लगभग  60 सचिव गण एवं sfa श्री अरविंद कुमार, इफको एमसी कपिल गंगवार भी उपस्थित रहे।

👁 12K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

More like this

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...