Homeराज्यउत्तर प्रदेशपत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष रहेगा जारी: शमशाद

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष रहेगा जारी: शमशाद

Published on

फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी की महत्वपूर्ण बैठक मंे जहां नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई वहीं जिले में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान किए जाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करके पत्रकारों के हित में काम करने का संकल्प लिया।
रविवार को प्रेस क्लब ऑफ यूपी की एक महत्वपूर्ण बैठक नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो0 शमशाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक से पूर्व उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की कमान दोबारा मो0 शमशाद को मिलने पर बधाई दी। तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री शमशाद ने कहा कि जिले के पत्रकारों की विभिन्न समस्याएं हैं। जिनको लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। किसी भी पत्रकार को कोई समस्या आए तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। बैठक के दौरान नवीन जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को ही पदाधिकारी बनाया जाएगा। जल्द ही पदाधिकारियों का चयन करके कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा संगठन मजबूती पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत बैठक के दौरान हुई। लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक पत्रकारों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। बैठक के दौरान नफीस अहमद जाफरी, अमित शरन बाबी, इरफान काजमी, रियाज अहमद, मो. उमर, मो. आजम, रवि सिंह, विनय त्रिवेदी उर्फ बीनू, सरफराज अहमद, सुनील गुप्ता, प्रवीण सिंह, सेराज अहमद, अलीक अहमद, मुकीम अहमद, शारिब कमर अजमी, लईक अहमद, मोईज अहमद, मो0 शाहिद, फरहान अहमद, छोटकू ठाकुर, निशी गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार, मुकेश कुमार हिंद, फिरोज अली, संदीप मौर्या, अमान जाफरी, दिलीप अग्निहोत्री, अभिषेक श्रीवास्तव, बब्लू, सूर्या, विक्टर राबर्ट भी मौजूद रहे।

👁 6.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this