Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपदाधिकारियों व विचार परिवार की शक्ति से जीतेंगे चुनाव: संतविलास - स्नातक...

पदाधिकारियों व विचार परिवार की शक्ति से जीतेंगे चुनाव: संतविलास – स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर हुई तैयारी व समीक्षा बैठक ।

Published on

फतेहपुर। शनिवार को जेल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर योजना बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री सन्तविलास शिवहरे ने संबोधित किया। श्री शिवहरे ने कहा कि हमारे पास पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चों व प्रकोष्ठों के बड़ी संख्या में सेवानिष्ठ कार्यकर्ता हैं जिनके माध्यम से हम व्यवस्थित रूप से स्नातकों का फार्म भरकर जमा करने की जिम्मेदारी निभायेंगे। प्रत्येक शक्ति केंद्र में हमें कम से कम 100 फार्म भरने हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उपस्थित जिला संयोजक व विधानसभा संयोजकों के साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री पाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता विचारवान उर्जावान व कर्तव्यनिष्ठ हैं। निश्चित रूप से वह अधिक से अधिक स्नातकों को एमएलसी चुनाव में वोटर बनायेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व एमएलसी चुनाव जिला संयोजक उदय लोधी ने किया। इस अवसर पर पुष्पराज पटेल, सह संयोजक आचार्य कमलेश योगी, विधानसभा अयाह शाह संयोजक प्रवीण सिंह, सदर संयोजक अभिषेक शुक्ला, हुसैनगंज संयोजक आरपी मौर्य, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, विमलेश पांडेय, अमित शिवहरे, विजय प्रताप सिंह, स्वरूप राज सिंह जूली, अतुल त्रिवेदी, मनोज गांधी, प्रसून तिवारी, सुधांशु श्रीवास्तव, डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी, विनोद पांडेय, संजय हांडा, शिवपूजन तिवारी, साहिल शर्मा, विनोद भारती, राजेश द्विवेदी, अरविंद गुप्ता, सुमित तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, विनोद गौतम, राजू पाल बिलंदा, अवनीश मौर्य सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित रहे।

👁 10.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘आंदोलन करने वाले लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें’, अखिलेश यादव को लेकर क्या बोले मंत्री ओपी राजभर?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष...

यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, रविना त्यागी को बाराबंकी की कमान; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया...

नवदुर्गा : नारी सम्मान और शक्ति पूजा का नवदिवसीय पर्वलेखक :शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

इस बार 11 अक्टूबर 2026 से आरंभ होकर 19 अक्टूबर 2026 तक नवदिवसीय  नवरात्रि...

More like this

‘आंदोलन करने वाले लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें’, अखिलेश यादव को लेकर क्या बोले मंत्री ओपी राजभर?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष...

यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, रविना त्यागी को बाराबंकी की कमान; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया...