Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व मंत्री गायत्री पर हुए हमले से महासभा नाराज - राज्यपाल को...

पूर्व मंत्री गायत्री पर हुए हमले से महासभा नाराज – राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पूर्व मंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग ।

Published on

फतेहपुर। लखनऊ कारागार के अंदर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हुए प्राण घातक हमले को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा ने नाराजगी का इजहार करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में पूर्व मंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने सहित उन्हें पेरोल पर रिहा किए जाने की मांग की। पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति की अगुवई में महासभा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि 30 सितंबर को लखनऊ कारागार में बंद एक हत्यारोपी अपराधी ने धारदार हथियार से पूर्व मंत्री व प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जान से मारने की नियत से किसी षड़ंयत्रकारी ने बंदी से हमला कराया है। घायल पूर्व मंत्री को कारागार प्रशासन ने सही समय पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जिससे उनकी जान बच सकी। घटना की महासभा घोर निंदा करता है। राज्यपाल से मांग किया कि पूर्व मंत्री व उनके परिवार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए, पूर्व मंत्री को जमानत व पैरोल पर छोड़कर राहत दी जाए जिससे वह अपना इलाज सही तरीके से करा सकें। इस मौके पर राम किशोर प्रजापति, अवधेश प्रजापति, विनय प्रजापति, प्रेमचन्द्र, सीताराम भी मौजूद रहे।

👁 7.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this