Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिकों के निर्माणाधीन अस्पताल का ब्रिगेडियर ने किया दौरा - घटिया...

पूर्व सैनिकों के निर्माणाधीन अस्पताल का ब्रिगेडियर ने किया दौरा – घटिया निर्माण सामग्री लगाने व देरी को लेकर जताई नाराजगी – पूर्व सैनिकों की सुविधा पर लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त ।

Published on

फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब के समीप स्थित अटल बिहारी बाजपेई पार्क के समीप 1.48 करोड़ रूपए की लागत से पूर्व सैनिकों के लिए बन रहे निर्माणाधीन अस्पताल का प्रयागराज सब एरिया के डिप्टी जनरल आफिसर कमांडिंग (डीजीओमी) ब्रिगेडियर राबी कपूर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री व देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की सुविधा पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रिगेडियर श्री कपूर अपने स्टाफ अधिकारी कर्नल कदम व सैन्य चिकित्सा यूनिट के प्रभारी अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) विभय मान सिंह के साथ मुख्यालय के अनुरोध पर किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर ने पाया कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। साथ ही निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस पर उन्होने नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि निर्माण की खराब गुणवत्ता व देरी कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को उजागर कर रही है। इसकी वजह से पूर्व सैनिकों को अब भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होने कहा कि अस्पताल आज भी किराये की बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। जिससे सरकार को राजस्व की क्षति भी हो रही है। उन्होने चेतावनी दिया कि पूर्व सैनिकों की सुविधा व सम्मान से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य में सुधार कर समय पर पूरा किए जाने के निर्देश उन्होने कार्यदायी संस्था को दिए। इस मौके पर पूर्व सैनिक कोटेश्वर शुक्ला, जागेश्वर सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।

👁 8.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this