फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष तथा सुजानपुर ग्राम प्रधान और बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष प्रधान हेमलता पटेल ने सुजानपुर ग्राम पंचायत तथा मजरे लोधनपुर ग्राम के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों तथा अध्यापकों और ग्रामवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया | प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने स्कूल में तिरंगा झंडा फहरा कर देश को आजादी दिलाने हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर क्रांतिकारियों तथा शहीदों को नमन किया। साथ ही अध्यक्ष हेमलता पटेल ने स्कूल के बच्चों को शिल्ड और ड्राइंग बॉक्स तथा उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने देश भक्ति गीत गाकर वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने हेतु कार्यक्रम में सम्मिलित ग्राम वासियों को भी प्रेरित किया कार्यक्रम में सुजानपुर प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिक अर्चना सिंह, लोधनपुर प्राइमरी स्कूल प्रिंसिपल सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक अखिलेश पटेल, आरती देवी, ममता, रानी, प्रिंसी आदि ग्रामवासी तथा बच्चे उपस्थित रहे |
Trending Now
प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने फहराया तिरंगा







