Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रेम प्रसंग में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या —...

प्रेम प्रसंग में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या — तीन मासूम बेटियां हुईं अनाथ

Published on

फतेहपुर गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हेटा ग्राम सभा में शनिवार की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। यहां पति-पत्नी की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान मुकेश निषाद (28 वर्ष) पुत्र लाखन निषाद तथा उसकी पत्नी गुड़िया देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश हाल ही में दिल्ली से करीब दो सप्ताह पहले अपने गांव लौटा था। गांव आने के बाद से ही उसे अपनी पत्नी गुड़िया देवी के पड़ोस के एक युवक से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली थी। इसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और तनाव बढ़ता जा रहा था।
शनिवार की रात बात इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर मुकेश ने पहले पत्नी गुड़िया की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा फैल गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गुड़िया और पड़ोस के युवक के बीच चल रहे संबंधों की चर्चा गांव में लंबे समय से थी, जिससे मुकेश मानसिक रूप से परेशान था।

थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौके से तमंचा भी बरामद किया गया है। पड़ोसी युवक से पूछताछ की जाएगी। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।”
मौके पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक पहुँच कर घटना कि जानकारी ली और कहा कि गहनता पूर्वक जांचकर कार्यवाही की जायेगी।
इस दुखद घटना से गांव में मातम का माहौल है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मृतक दंपती अपनी तीन छोटी-छोटी बेटियों को अनाथ छोड़ गए हैं, जिनके सिर से मां-बाप दोनों का साया एक ही रात में उठ गया।

👁 20.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this