फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आकाश होटल में एक युवक का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मृतक हरिहरगंज, फतेहपुर का रहने वाला था। होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






