फतेहपुर- मौसम बारिश से फतेहपुर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी मूंगफली, धान, उड़द, मूंग और तिल जैसी फसलें जलभराव और गिरने से पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं। इससे किसानों की मेहनत और पूंजी दोनों पर भारी संकट आ गया है।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर के आकांक्षी जनपद के जिला अधिकारी से अपील की है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता और फसल क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि “किसान संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन से त्वरित राहत की उम्मीद कर रहे हैं। खेतों में खड़ी मेहनत की पूरी पूंजी बेमौसम बारिश में डूब गई है। अब प्रशासन को संवेदनशील होकर त्वरित सर्वे और राहत कार्य शुरू करना चाहिए।”
प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि गांव-गांव सर्वे टीम भेजकर नुकसान का सही आकलन किया जाए और राहत राशि जल्द से जल्द किसानों के खातों में पहुंचाई जाए, ताकि वे अगली फसल की तैयारी कर सकें।






