Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: जीआरपी एसपी प्रशांत कुमार का औचक निरीक्षण, महिलाओं से जुड़े मामलों...

फतेहपुर: जीआरपी एसपी प्रशांत कुमार का औचक निरीक्षण, महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Published on

फतेहपुर। जीआरपी एसपी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर कानून-व्यवस्था एवं थाना संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

एसपी ने थाने में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को पुलिस से बेहतर सेवा और त्वरित न्याय मिलना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों की समीक्षा की और ऐसे मामलों में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से भी बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली और समस्याओं की जानकारी ली।

इसके अलावा एसपी ने थाना परिसर में मौजूद अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने तथा जनता का विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया।

जीआरपी एसपी के औचक निरीक्षण से थाना पुलिस में सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

👁 40.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पति से विवाद के बाद मां ने बच्चों संग खाया जहर, एक मासूम की मौत

फतेहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जाफरगंज थाना...

मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के मोबाइल जलकर राख

फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में उस समय हड़कंप मच...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान, मरीज की बचाई जान

फतेहपुर। जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक बार फिर सर्व...

 पूर्व विधायक BJP नेता आदित्य पांडे का पलटवार, बिजली चोरी का मुकदमा बताया फर्जी,जमकर गरजे

यूपी के फतेहपुर जिले में बिजली चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर...

More like this