Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर नोन नदी में तैरता मिला लापता बुजुर्ग का शव, गांव में...

फतेहपुर नोन नदी में तैरता मिला लापता बुजुर्ग का शव, गांव में मचा हड़कंप

Published on

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ईटरा गांव निवासी 52 वर्षीय अमर सिंह पुत्र स्व. शिवबरन सिंह का शव गुरुवार को नोन नदी में तैरता मिला। अमर सिंह 13 सितंबर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका था।
17 सितंबर को परिजनों ने चांदपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को एक चरवाहे ने नोन नदी के किनारे पानी में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने नदी से शव बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अमर सिंह के रूप में की। पहचान होते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक चार भाइयों में से एक थे। मृतक के भाई भूरा सिंह ने नजदीकी थाने में शिकायत देकर घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

👁 27.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

डिजिटल वॉर रूम में बड़ा फेरबदल! यूपी बीजेपी में 13 प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां, सुभाष यदुवंश बने सोशल मीडिया हेड

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन में प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया...

UPPSC-2025 में मुफ्त कोचिंग की बड़ी कामयाबी: 74 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, अब इंटरव्यू की तैयारी

आर्थिक संसाधनों की कमी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतिभाशाली युवाओं के सामने...

अब अकेली नहीं सफर करेंगी बेटियां, ‘सारथी दीदी’ के साथ महिला ड्राइवर और SOS का सहारा

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और अधिक सुलभ बनाने के...

बीमा और ईनाम का लालच देकर रकम जमा कराने का आरोप, पैसा वापस मांगने पहुंचे लोगों ने किया हंगामा

फतेहपुर। बीमा और ईनाम का लालच देकर लोगों से रकम जमा कराने और बाद...

More like this