Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: बाल विवाह रोकथाम पर गोष्ठी, छात्राओं को किया गया जागरूक

फतेहपुर: बाल विवाह रोकथाम पर गोष्ठी, छात्राओं को किया गया जागरूक

Published on

फतेहपुर के विद्या त्रिपाठी इंटर कॉलेज में बाल विवाह रोकथाम विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने की।

उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि कानूनन अपराध भी है, जिससे बालिकाओं का भविष्य प्रभावित होता है।

गोष्ठी में मानव तस्करी विरोधी इकाई के प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बालिकाओं की तस्करी और जबरन विवाह जैसे मामलों पर चिंता जताते हुए जागरूक रहने की अपील की।

वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक नीरू पाठक ने बताया कि जनपद में अब तक करीब 20 बाल विवाह रोके जा चुके हैं। उन्होंने हेल्पलाइन के माध्यम से समय पर सूचना देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं और उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस विभाग, महिला शक्ति केंद्र की टीम, शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।

👁 20.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में बाबा साहेब के जुलूस में बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट—वीडियो वायरल

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस...

फतेहपुर: सुजानपुर में गूँजा ‘जय भीम’ का जयघोष, प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा

फतेहपुर जनपद के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर में मंगलवार को डॉ. भीमराव...

अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती विशेष: धर्म, पराक्रम और तपस्या का अद्वितीय संगम

लेखक: शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी 19 अप्रैल 2026 को पावन पर्व अक्षय तृतीया के साथ भगवान...

More like this