फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने के लिए जांच में जुटी है।
Trending Now
फतेहपुर में चोरों का आतंक, लाखों के जेवरात और नकदी पार
👁 12.7K views







