Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ की शुरुआत, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान...

फतेहपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ की शुरुआत, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली नई गति

Published on

फतेहपुर। जनपद में रविवार को “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत 12वीं वाहिनी पीएसी परिसर से हुई। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जनपद की नोडल अधिकारी डॉ. सारिका मोहन, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना समेत अन्य अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पाखड़) के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी बच्चों की तरह करनी चाहिए। वृक्ष धरती का आभूषण हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि फतेहपुर जनपद को इस वर्ष लगभग 53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर चिन्हित स्थानों पर पौधरोपण कराया जा रहा है। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मिशन-300 के तहत विकसित तालाबों के किनारों पर भी बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” थीम हमें याद दिलाती है कि जैसे माँ हमेशा निस्वार्थ भाव से देती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को ऑक्सीजन, छाया, फल और जीवन प्रदान करते हैं। इसलिए हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए।

इस दौरान चित्रकला, पोस्टर, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं एनसीसी कैडेट्स और उपस्थित नागरिकों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

👁 43K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा तेलियानी मंडल के अंतर्गत ग्राम सभा सहेली के बूथ...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में 1000 पौधों का रोपण, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने किया शुभारंभ

फतेहपुर, 12 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमर शहीद...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 445वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, 10 वर्ष की साहित्यिक यात्रा का जश्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के तत्वावधान में...

BSP Mission 2027: ‘बसपा छलावे की नहीं, कानून के राज की राजनीति करती है’, मायावती का विरोधियों पर हमला

Dalit Vote Bank UP: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) की आहट के बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को जारी बयान में बसपा प्रमुख ने विरोधी दलों पर दलित संगठनों और गुलाम मानसिकता वाले लोगों का इस्तेमाल कर बहुजन […]

More like this