Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में संगोलीपुर मौरम खदान पर फिर सवाल, यमुना की जलधारा से...

फतेहपुर में संगोलीपुर मौरम खदान पर फिर सवाल, यमुना की जलधारा से अवैध खनन का वीडियो वायरलभारी जुर्माने के बाद भी नहीं थम रही मनमानी, ओवरलोडिंग और अवैध खनन से स्थानीय लोगों में आक्रोश

Published on

फतेहपुर जिले की संगोलीपुर मौरम खदान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यमुना नदी की जलधारा के बीच से अवैध खनन किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद खनिज विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही इस खदान पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद खदान संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यमुना नदी की जलधारा के भीतर मशीनों से खनन किया जा रहा है, जबकि खदान से निकलने वाले वाहनों में जमकर ओवरलोडिंग भी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों की वजह से सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी खदान पर अवैध खनन और मानकों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व जिलाधिकारी के कार्यकाल में अवैध खनन करने वाली कई खदानों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया था, लेकिन कार्रवाई के बावजूद हालात में ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि अब खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो खदानों पर जांच टीम पहुंचने से पहले ही संचालकों तक सूचना पहुंच जाती है, जिससे मौके पर सबकुछ सामान्य दिखाने की तैयारी कर ली जाती है। यही कारण है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल लगातार जारी है। पांच-पांच साल के लिए हुए मौरम खदानों के पट्टों के बीच स्थानीय लोग अब प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो और लगातार उठ रहे सवालों के बाद जिला प्रशासन और खनिज विभाग संगोलीपुर मौरम खदान पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर अवैध खनन और ओवरलोडिंग का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

👁 19.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, डीएम ने दिए उपभोक्ताओं को राहत के निर्देश

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की...

More like this

फतेहपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, डीएम ने दिए उपभोक्ताओं को राहत के निर्देश

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की...