Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, डीएम ने दिए उपभोक्ताओं...

फतेहपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, डीएम ने दिए उपभोक्ताओं को राहत के निर्देश

Published on

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया पर बड़ा फैसला लेते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक कहीं भी स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा और संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन स्थानों पर हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां लगभग 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन तक यानी कुल 45 दिनों तक किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। साथ ही 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को जीरो बैलेंस होने पर भी अधिकतम तीन दिन अथवा 200 रुपये तक बिजली आपूर्ति जारी रखने की व्यवस्था लागू की गई है।

उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने के लिए विभाग ने 5-स्तरीय SMS अलर्ट प्रणाली लागू की है। इसके तहत बैलेंस 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत, बैलेंस समाप्त होने, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले तथा डिस्कनेक्शन के बाद अलग-अलग संदेश भेजे जाएंगे। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी स्थिति में बिजली कनेक्शन न काटा जाए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, ट्रांसफार्मर बदलने में तेजी लाने, ढीले तार और स्पार्किंग की समस्याओं को तत्काल ठीक कराने तथा मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम नंबर 7839011763 पर आने वाली शिकायतों का रजिस्टर बनाकर निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा।

👁 50.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

More like this