फतेहपुर शहर के ही मात्र 4,6 लोग पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष को रिसीव करने, समर्पित कांग्रेसजनों का आरोप कुछ लोग सिर्फ अपने तक कार्यक्रम की जानकारी रखते गुप्त, दूसरे पदाधिकारियों ने नहीं करते साधा, अपनी फिजा बनाने के चक्कर में अन्य कार्यकताओं की करते उपेक्षा। कार्यकताओं की ओर से महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने उठाई आवाज रायबरेली की वीभत्स घटना की घोर निंदा की न्याय दिलाए जाने की उठी पुरजोर मांग। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फतेहपुर पहुंचे रायबरेली मॉब लांचिंग की वीभत्स घटना पर परिवारजनों से मिलने लेकिन फतेहपुर जिले के समर्पित कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं को कोई सूचना समय पर नहीं दी गई जिससे वो पहुंच पाते सिर्फ चार छह कांग्रेस के जिले में बैठे नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रिसीव की जिससे कार्यकताओं में दुख और रोष रहा कार्यकर्ताओं की ओर से महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने आवाज उठाई उन्होंने जिला कांग्रेस ग्रुप और मीडिया से रूबरू होकर कहा कहा कथित तौर पर अति सक्रिय हमारे जिले के जिम्मेदार शीर्ष कांग्रेस पदाधिकारीगण कृपया ध्यान दें यह किस हद तक सही है कि आप लोगों के द्वारा जिले के बाकी कांग्रेस के समर्पित पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं समय से पहुंचाई जाती है जिससे लोग पहुंच नहीं पाते हैं अक्सर ऐसा किया जाता है यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष के फतेहपुर आगमन की भी जानकारी महज कुछ मिनटों पहले दी जाती है अब ऐसे में कौन लोग पहुंच पाएंगे समय पर | यह बेहद गलत और दुखद है कृपया इस प्रकार से कांग्रेसजनों के आत्मबल के साथ खिलवाड़ न किया जाए पार्टीहित में जनहित में जितने अधिक से अधिक लोग मौके पर में शामिल होंगे उतनी ही मजबूती और ताकत दिखेगी न कि सिर्फ 4,6,8 लोगों के रहने से | जिसका की जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी महिला जिला अध्यक्ष का समर्थन किया की उन्हें भी कोई सूचना नहीं दी गई यह गलत है प्रदेश नेतृत्व संज्ञान ले बाद में कहा जाता है कि कोई पहुंचता नहीं | मोहित कुमार वर्मा, मिसबाहुल हक, रोहित, शिवकुमार, रंजन, आदि ने भी आवाज उठाई रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की कुछ लोगों द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी गई जो कि जनपद फतेहपुर का निवासी था
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने फतेहपुर आए पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी, और एक करोड़ मुआवजा और परिवार की सुरक्षा की मांग की |
Trending Now
फतेहपुर: रायबरेली मॉब लिंचिंग के पीड़ित परिवार से मिलने फतेहपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय, फतेहपुर कांग्रेसियों को नहीं दी ज़िम्मेदारों ने सूचना, कार्यकताओं में रोष
👁 6.9K views






