Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: सुजानपुर में गूँजा ‘जय भीम’ का जयघोष, प्रधान हेमलता पटेल के...

फतेहपुर: सुजानपुर में गूँजा ‘जय भीम’ का जयघोष, प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा

Published on

फतेहपुर जनपद के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती ऐतिहासिक और भव्य अंदाज में मनाई गई। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। गांव में जगह-जगह ‘जय भीम’ के नारों की गूंज सुनाई दी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जो प्रधान हेमलता पटेल की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। फूलों से सजी बाबा साहेब की झांकी और हाथों में नीले झंडे लिए महिलाएं और युवा पूरे जोश के साथ नारे लगाते नजर आए। इस दौरान जनसेवक धर्मेंद्र सिंह ने भी युवाओं के साथ शामिल होकर बाबा साहेब को नमन किया।

शोभायात्रा के समापन पर आयोजित समारोह में ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने ग्रामवासियों के साथ केक काटकर बाबा साहेब का जन्मोत्सव मनाया। उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर भाईचारे, समानता और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस भव्य आयोजन में मातृशक्ति की विशेष भागीदारी रही। रानी, सुमन, विजमा, कमला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहीं सुरेश, शिवम सिंह, शिवा, गोपाल, धर्मेंद्र, सुनील, पंकज, राहुल, रोहित, उत्कर्ष, शिवकरण, संजय और कमलेश समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पूरे आयोजन ने सामाजिक एकता, जागरूकता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

👁 73.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this