Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफिलिस्तीन पर हो रहे जुल्म के खिलाफ एआईवाईएफ ने उठाई आवाज -...

फिलिस्तीन पर हो रहे जुल्म के खिलाफ एआईवाईएफ ने उठाई आवाज – राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर ठोस कार्रवाई की उठाई मांग ।

Published on

फतेहपुर। फिलिस्तीन में चल रहे निर्दोष युवाओं के नरसंहार व उन पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों को लेकर अखिल भारतीय नौजवान सभा की जिला इकाई ने आवाज उठाई। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस मामले में ठोंस कार्रवाई किए जाने की मांग की। अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष प्रभाकर पाण्डेय व महामंत्री राकेश कुमार प्रजापति की अगुवई में पदाधिकारी खागा तहसील पहुंचे जहां उप जिलाधिकारी खागा के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि फिलिस्तीन में चल रहे नरसंहार से वहां के नागरिक विशेषकर युवा वर्ग न केवल अपने घर परिवार खो रहे हैं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य व जीवन के मौलिक अधिकारों से भी वंचित किए जा रहे हैं। यह विश्व शांति व मानवता के मूल्यों के लिए भी गंभीर खतरा है। मांग किया कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर फिलिस्तीन के पक्ष में सशक्त आवाज उठाई जाए, नरसंहार व अत्याचार रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र व अन्य देशों पर दबाव डाला जाए, मानवीय सहायता दवाइयां व राहत सामग्री तत्काल भेजी जाए, फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिलाने में भारत सक्रिय भूमिका निभाए, संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली के दो राष्ट्रो के प्रस्ताव तथा सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा पारित अन्य प्रस्तावों के आधार पर फिलिस्तीन व इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष का समाधान निकाला जाए। इस मौके पर राम प्रकाश, कुलदीप कुमार, हरीशंकर पाण्डेय, अतुल कुमार एडवोकेट, रामदुलारे मौर्य, विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

👁 4.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this