Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबेकाबू डीसीएम का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की...

बेकाबू डीसीएम का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Published on

फतेहपुर जिले से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार और बेकाबू डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम तेज गति में थी और अचानक अनियंत्रित होकर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, जिसके बाद उसने ई-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गए।

घायल ई-रिक्शा चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया, जिससे जाम की स्थिति खत्म हो सकी।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

👁 20.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में शिक्षा पर सियासत तेज: निजी स्कूल के उद्घाटन पर उठे सवाल, हर्षित सक्सेना ने खोला मोर्चा

फतेहपुर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया...

बार एसोसिएशन चुनाव: उत्साह के बीच मतदान संपन्न,शनिवार को आएंगे नतीजे

फतेहपुर। जिले के बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह और...

बार एसोसिएशन चुनाव: प्रत्याशी मैदान में, अधिवक्ताओं से जोर-शोर से मांगा जा रहा समर्थन

फतेहपुर। बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई...

ब्रेकिंग फतेहपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4.27 करोड़ की अतिरिक्त वसूली

फतेहपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए...

More like this