Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबार एसोसिएशन चुनाव: उत्साह के बीच मतदान संपन्न,शनिवार को आएंगे नतीजे

बार एसोसिएशन चुनाव: उत्साह के बीच मतदान संपन्न,शनिवार को आएंगे नतीजे

Published on

फतेहपुर। जिले के बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दिनभर चले मतदान के बाद अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया है।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार मतगणना शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जो देर शाम तक जारी रहेगी। नतीजों को लेकर अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों में उत्सुकता बनी हुई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बार एसोसिएशन का ताज आखिर किसके सिर सजेगा।

👁 85.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ में विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह से मिला गौ माता राष्ट्र माता अभियान का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान को गति...

फतेहपुर जनपद स्थापना दिवस  : 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार -लेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

   अपना  फतेहपुर जनपद आगामी 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को अपना 200 वां...

More like this

लखनऊ में विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह से मिला गौ माता राष्ट्र माता अभियान का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान को गति...