Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअयोध्या दीपोत्सव के लिए फतेहपुर से भेजा गया 500 लीटर तेल, पूर्व...

अयोध्या दीपोत्सव के लिए फतेहपुर से भेजा गया 500 लीटर तेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने भगवा झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

Published on

फतेहपुर। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव पर्व को लेकर फतेहपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सदर विधानसभा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने भगवा झंडी दिखाकर तेल से भरे रथ को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की करीब 98 ग्राम पंचायतों, नगर पालिका परिषद फतेहपुर और नगर पंचायत बहुआ के श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए लगभग 500 लीटर तेल को अयोध्या भेजा गया है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले 11 दिनों से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चार रथों के माध्यम से घर-घर जाकर श्रद्धालुओं से तेल एकत्रित किया गया। लोगों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागिता की।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए तेल को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या भेजकर उनका संकल्प पूरा हो रहा है। यह अभियान प्रत्येक वर्ष जारी रहेगा और भविष्य में पूरे प्रदेश से श्रद्धालुओं का तेल एकत्रित कर अयोध्या के दीपोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दीपों में हर रामभक्त की आस्था और श्रद्धा समाहित होगी। उन्होंने जिलाधिकारी अयोध्या से वार्ता कर प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से तेल सौंपने की व्यवस्था भी की है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सुशील तिवारी बच्चा (विधानसभा संयोजक), संजय मोदनवाल (पूर्व नगर अध्यक्ष), श्याम सिंह परिहार, राम नरेश गुप्ता (भाजपा बूथ अध्यक्ष) और देवेंद्र यादव को पगड़ी पहनाकर विदा किया गया।

कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला, सुरेंद्र मौर्य (मंडल अध्यक्ष), शिवपूजन तिवारी, सुनील पासवान, शशि करन सिंह (मंडल उपाध्यक्ष हसवा), सोनू परिहार (प्रधान), अखिलेश सिंह, प्रशांत सिंह, आदित्य पांडेय, पवन साहू, विशिष्ट दीक्षित, बलकेश, आयुष अग्रहरि सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने इस पुनीत अभियान में सहयोग करने वाले फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी रामभक्तों का आभार व्यक्त किया।

👁 18.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बिलंदा के आतिशबाज पर दमकल व पुलिस कर्मी मेहरबान! बिलंदा समेत शांति नगर इलाके में बड़े भंडारण की आशंका

फतेहपुर। जिले में भले ही पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर प्रशासन सख्ती...

फतेहपुर में PRD जवानों की ड्यूटी को लेकर सवाल, पोर्टल की आड़ में भेदभाव के आरोप

फतेहपुर। जिले में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की ड्यूटी लगाए जाने की...

फतेहपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला का सिर फोड़ने और जान से मारने की धमकी की शिकायत

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित खुशवक्त राय नगर में एक महिला ने...

More like this