लखनऊ। देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान को गति देने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग को लेकर अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति आदरणीय मानवेंद्र सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान गौ कथा के आयोजन को लेकर आमंत्रण अभियान के राज्य प्रचारक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, राज्य प्रभारी सनातन केसरी, मातृशक्ति की राज्य प्रभारी हिमानी जी सहित राज्य की टोली के सदस्यों ने सभापति से मुलाकात कर अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
बैठक में लखनऊ में प्रस्तावित गौ कथा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों, धार्मिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को जोड़ने पर भी जोर दिया। इस दौरान राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन को मजबूत बनाने और गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।






