Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबेटी के कन्यादान से पहले रक्तदान: अशोक कुमार गुप्ता ने पेश की अनोखी मिसाल

बेटी के कन्यादान से पहले रक्तदान: अशोक कुमार गुप्ता ने पेश की अनोखी मिसाल

Published on

रिपोर्ट-डॉ ए के दुबे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। करनाल (इंद्री) से अपनी बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे अशोक कुमार गुप्ता ने कन्यादान से पहले रक्तदान कर समाज के सामने मिसाल पेश की।

होटल अवध दयाल फार्म में आयोजित विवाह समारोह के दौरान उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। सबसे पहला रक्तदान स्वयं अशोक कुमार गुप्ता ने किया। यह उनका 61वां रक्तदान था।

अशोक गुप्ता ने कहा कि बेटी का कन्यादान उनके जीवन का यादगार क्षण है और इस अवसर को और अधिक सार्थक बनाने के लिए उन्होंने समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा का विवाह बहराइच निवासी रोहित से संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और ऐसे शुभ अवसरों पर रक्तदान जैसे कार्य समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं।

परिवार और अतिथियों ने भी किया रक्तदान

इस अवसर पर कई परिजनों और अतिथियों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। विश्व रिकॉर्डधारी डॉ. सुरेश कुमार सैनी (कैप्टन) भी उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता भगवत प्रसाद गुप्ता, अधिवक्ता अनिल गुप्ता, नेहा, ऋषभ, श्रुति तथा डॉ. प्राची गुप्ता सहित अन्य परिजनों ने रक्तदान किया।

रिशभ ने कहा कि बहन की शादी के अवसर पर पहला रक्तदान करना उनके लिए गर्व की बात है। श्रुति ने इसे अविस्मरणीय क्षण बताया, वहीं डॉ. प्राची ने कहा कि शादी और जन्मदिन जैसे अवसरों पर रक्तदान करना दोहरी खुशी देता है।

रक्तदाताओं का सम्मान

सभी रक्तदाताओं को कैप्टन डॉ. सैनी द्वारा मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शादी जैसे पारिवारिक आयोजनों में रक्तदान शिविर आयोजित करना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।

इस शिविर में लाल मोती चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त एकत्र किया। ब्लड सेंटर के डायरेक्टर अजित दुबे ने कहा कि अशोक गुप्ता की पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित होंगे।

समाज के लिए संदेश

अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटी के कन्यादान से पहले रक्तदान करना उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विवाह, जन्मदिन और अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान शिविर आयोजित कर मानवता की सेवा करें।

यह पहल न केवल एक पिता के कर्तव्य का उदाहरण है, बल्कि समाज में सेवा और जागरूकता का सशक्त संदेश भी देती है।

👁 27.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

More like this

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...