Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबैंक ऑफ बड़ौदा में हिंदी माह समापन समारोह हुआ आयोजित --...

बैंक ऑफ बड़ौदा में हिंदी माह समापन समारोह हुआ आयोजित — हिंदी साहित्यकार का हुआ सम्मान ।

Published on

फतेहपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय फ़तेहपुर द्वारा हिंदी माह समापन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार शैलेंद्र कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अरबिंद कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने मार्गदर्शी उद्बोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जन-जन की भाषा बताया और इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने बैंक के डिजिटल उत्पादों में भारतीय भाषाओं का लाभ लेते हुए अधिकतम ग्राहकों को जोड़ने पर बल दिया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि “हमें हिंदी के साथ-साथ अन्य बोलियों को भी साथ लेकर चलना होगा तभी हिंदी का वास्तवविक विकास हो सकता है।” उन्होने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा हिंदी के उन्नयन में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना में छंद कहा- “हों ग्राहक संतुष्ट सब, यही बनाकर ध्येय। बैंक बड़ौदा पा रहा, बीच सभी के श्रेय ।। बैंक बड़ौदा कर रहा, दिन पर दिन उत्थान। यह इस भारत देश का, गौरव वा सम्मान ।। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन पुनीत श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों की सुविधा के लिये समर्पित है। हिंदी हमारा गौरव है और उसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर को राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है। कार्यक्रम का संचालन कामाख्या पाण्डेय, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) ने किया। इस मौके पर कई प्रबंधक एवं बैंक के अधिकारीगण मौजूद रहे।

👁 13.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this