Homeराज्यउत्तर प्रदेशब्रजेश सोनी बने बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के जिलाध्यक्ष कार्यशाला में हुई घोषणा

ब्रजेश सोनी बने बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के जिलाध्यक्ष कार्यशाला में हुई घोषणा

Published on

फतेहपुर, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की फतेहपुर जिला कार्यकारिणी की कार्यशाला आज पत्थरकट्टा चौराहा स्थित पूनम श्रीवास्तव के कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में जिले के नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति एवं आंदोलन की दिशा से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने पदाधिकारियों से कहा कि यह केवल पद नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने आंदोलन की रणनीति, संगठनात्मक अनुशासन और जनसंवाद की महत्ता पर बल दिया।

केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ‘बुंदेलखंडी’ ने अपने संबोधन में कहा, “फतेहपुर जिले की प्रगति, समाधान और रोज़गार के अवसरों की वृद्धि के लिए बुंदेलखंड राज्य का निर्माण अब टाला नहीं जा सकता। समिति फतेहपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और फतेहपुर को मंडल का दर्जा दिलाने के लिए भी संघर्ष लगातार जारी है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे गांव-गांव तक राज्य निर्माण की चेतना फैलाएं।

इस अवसर पर फतेहपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
जिला अध्यक्ष ब्रजेश सोनी की अगुवाई में बनी नई टीम में उपाध्यक्ष: उर्मिला लोधी, हिमांशु श्रीवास्तव, संजय सिंह जौहरी, अभिषेक श्रीवास्तव महामंत्री पूनम श्रीवास्तव, विनोद सिंह चंदेल, विनीत श्रीवास्तव
मंत्री अमित ठाकुर, बलराम लोधी, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, राम आसरे मौर्या
कोषाध्यक्ष: हार्दिक अग्रहरि
सोशल मीडिया प्रभारी: मनोज साहू
महिला अध्यक्ष: पुष्पा पासवान
छात्र अध्यक्ष: अभिनेष मौर्य  को मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष ब्रजेश सोनी,फतेहपुर नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का आभार प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया कि जिला इकाई संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

👁 6.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...