Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभदई अमावस्या में नोबस्ता गंगा घाट में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़,अल्लीपुर में...

भदई अमावस्या में नोबस्ता गंगा घाट में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़,अल्लीपुर में लगा विशाल पशु मेला दूर दूर के आये व्यापारी

Published on

रिपोर्ट-पप्पू हाशमी

फतेहपुर अंतर्गत थाना सुल्तानपुर घोष की नौबस्ता पुलिस चौकी समीप गंगा घाट पर भदई अमावस्या को लेकर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर घाट पर विराजमान भगवान शिव की पूजा आराधना कर पुण्य कमाए
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, चौकी चार्ज उत्कर्ष मिश्रा श्रदालुओ के बीच शांति व्यवस्था बनाये जाने के लिए लगे रहे। गंगाजल में गंगा स्नान के समय कोई प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसलिए गोताखोरों को लगाया गया है दोनों ओर से जाल और रस्सी को बांधा गया है यातायात को लेकर पुलिस चौकन्ना है 3 किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है छोटे बड़े वाहनों को वहीं पर खड़ा किया है जिससे जाम की स्थिति ना बन सके
घाट पर बाबा बर्फानी खागा व्यापार मंडल की ओर से विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है जिसमें श्रद्धालु प्रसाद का आनंद उठा रहे
लाखों की जुटी भीड़ में उप जिलाधिकारी भाग अभिनित कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एवं कई थानों की फोर्स डेढ़ सेक्शन पीएसी बल को मुस्तैद किया गया है
वही अल्लीपुर बहेरा में पूर्व राज्य मंत्री रणवेनद प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह के आयोजन में लगने वाला पशु मेला भी काफी जोरों शोरों पर लगा है
हरियाणा, पंजाब, छतरपुर, राजस्थान, मधुबनी बिहार, छत्तीसगढ़ आदि प्रमुख राज्यों से व्यापारी देश कीमती गाय, बछड़ा, भैंस को चट्टा में लगाकर बिक्री कर रहे हैं।

👁 18.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

More like this

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...