फतेहपुर 2 फरवरी भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के प्रदेश महासचिव राम दत्त मिश्रा ने अपने संबोधन में बताया की उत्तर प्रदेश सरकार अन्य प्रदेश की सरकारों की भांति धान ,गेहूं के खरीद एसपी पर सरकार₹500 प्रति कुंतल बोनस देने का कार्य करें जिससे प्रदेश के गरीब किसान खुशहाल हो सके और सरकार के उपलब्धियां का गुणगान कर सके इससे प्रदेश के 70 फ़ीसदी किसान लाभान्वित होंगे तथा सरकार के प्रति उनका रवैया सकारात्मक होगा सहयोगात्मक होगा क्योंकि आज प्रदेश में अन्ना पशुओं द्वारा किसानों की फसलों का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है, इसलिए इसकी क्षतिपूर्ति हेतु प्रदेश सरकार से गुजारिश है कि छत्तीसगढ़ की भांति धान के मूल्य में एवं मध्य प्रदेश की भांति गेहूं के समर्थन मूल्य में₹500 प्रति कुंतल प्रदेश सरकार द्वारा बोनस स्वरूप किसानों को दिया जाए जिससे कुछ किसानों के परिवार की स्थिति सुदृढ हो सके। किसान केसीसी के कर्ज तले दबा हुआ है तथा बीमारी शादी ब्याह पढ़ाई के क़र्ज़ से दबा हुआ है इन परिस्थितियों में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत प्रदेश सरकार से आग्रह करती है कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए₹500 प्रति कुंतल बोनस देने का कार्य करें ,महात्मा टिकैत संगठन तथा प्रदेश के ,समस्त किसान, प्रदेश सरकार के आभारी रहेंगे।
Trending Now
भाकियू महात्मा टिकैत के प्रदेश महासचिव रामद्दत मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अन्य प्रदेश की सरकारों की भांति धान ,गेहूं के खरीद एसपी पर सरकार₹500 प्रति कुंतल बोनस देने का कार्य करें








