Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष,28 अक्टूबर को...

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष,28 अक्टूबर को जिलो के DM को किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन देगे।

Published on

यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रभारी रामदत्त मिश्रा ने बताया कि यह ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान जी के निर्देशन पर प्रदेश के समस्त जिलों में जिलाधिकारी को दिया जावेगा। जिसमे निम्न बिंदु रहेंगे। गन्ना मूल्य 550रु प्रति कुंतल के अनुसार किसानों को दिया जाए। 400यूनिट तक घरेलू बिजली किसानों को फ्री की जाए तथा ट्यूबवेल का बिल माफी का आदेश हर जनपद में भेजा जाए ।
गोवंश एवं नील गाय, बंदरों से किसानों की फसलें बचाने की उचित व्यवस्था जिलास्तरीय किसान दिवस बैठक में सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसान अपनी फसल को बचा सके। प्रत्येक जनपद में 1500से 1800रू तक किसान धान बेचने को मजबूर हुआ जिसमें 100रू खर्चा भी काटा जाता है। इसमें सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई करनी चाहिए । अन्यथा किसान देश का पेट भरना तो दूर स्वयं भूखों मरने की स्थिति में आ जायेगा, जिससे प्रदेश की स्थिति भी खराब होगी।
किसानों को वही बीज उपलब्ध कराया जाए जिसको एम, एस, पी पर सरकार खरीद सके या बाजार में उससे कम पर न बिक्री हो तभी किसान अपने बच्चे पाल सकता है। अन्यथा किसान के साथ धोखा है।
खाद जिलों में पर्याप्त है किंतु किसानों को पर्याप्त समय पर नहीं मिल पाती , प्रत्येक जनपद स्तर में खाद वितरण प्रणाली में सुधार की नितांत आवश्यकता है। जिससे प्रदेश सरकार की बदनामी न हो।
यह बिंदु सभी जिलाध्यक्ष अपने अपने लेटर पैड पर अपने जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को 28अक्टूबर की बैठक में 12 बजे जिलाधिकारी को देना सुनिश्चित करें, अपने जनपद की भी समस्याओं को क्रमबद्ध कर दें।
                    
👁 14.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दबंगों का कहर: मौसी के घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, हाथ में आई चोट

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है। मौसी...

फतेहपुर: जिंदपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरलोड वाहनों को पैसे लेकर किया जा रहा पास

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों...

भाई ने बहन की गला दबाकर की हत्या, शव कुएं में फेंका; खुद पहुंचकर पुलिस को बताया जुर्म

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी इलाके में रिश्तों को शर्मसार...

More like this