रिपोर्ट -नवल कुमार

फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने अपनी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत पत्र के अनुसार, गाटा संख्या 1485 में आशा देवी और केतकी देवी को 3-3 बिस्वा भूमि का पट्टा मिला था। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष ने सहन, बरामदा और रास्ता बनाते हुए करीब 10 बिस्वा भूमि पर कब्जा कर लिया है, जिससे आशा देवी की जमीन प्रभावित हो रही है।
आशा देवी का यह भी आरोप है कि पूर्व में राजस्व और चकबंदी विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन कथित रूप से विरोध और दबाव के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रास्ता अवरुद्ध होने से परिवार को आने-जाने और दैनिक जीवन में परेशानी हो रही है। पीड़िता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने और अपनी पट्टे की भूमि दिलाने की मांग की है।






