फतेहपुर- मवई व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष सोनी द्वारा जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की उपस्थिति में अपने पैतृक गांव में सर्जन हॉस्पिटल एवं चेरिटेबल नेत्र केंद्र के द्वारा शिविर शिविर के संचालक डॉ एस के शुक्ल के द्वारा किया गया एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण आधा सैकड़ा लोगों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए बुलाया गया,वहीं आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को निशुल्क दवा भी वितरण की गई! व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल व मवई के अध्यक्ष संतोष सोनी ने सृजन हॉस्पिटल एवं चेरिटेबल नेत्र केंद्र के संचालक डॉ एस के शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नेक कार्य के लिए मैं उनका आभारी हूं,जो उन्होंने इतनी अच्छी तरह से हमारे ग्रामवासियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया वा निःशुल्क ऑपरेशन भी करवाने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं कैंप में आने वाले सभी मरीजों वा उनके सहयोगियों के लिए मवई व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी द्वारा सभी के लिए सुंदर जलपाल की भी व्यवस्था करवाई गई थी
कैंप लगवाने के लिए क्षेत्रीय जनता ने संतोष सोनी के इस नेक कार्य को सराहा। इस दौरान प्रमुख रूप से महामंत्री मोहित शर्मा,धर्मेंद्र अग्निहोत्री, साहबे आलम,भानु सोनी,ब्रजेश सोनी,प्रियांशु द्विवेदी, शिवप्रसाद प्रजापति,संतोष द्विवेदी,फजल, भुल्ली शर्मा,रामखेलावन पाल सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें।
Trending Now
मवई गणेशपुर बाजार में लगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर
👁 9.8K views






