Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले-...

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- मत भूलना! यूपी में कानून का राज है

Published on

Om Prakash Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। राजभर ने सपा पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने और अपराधियों को शह देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता राज्य में फिर से पुराना माहौल बनाना चाहते हैं लेकिन वे भूल रहे हैं कि अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।

बलिया की घटना का किया जिक्र

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने हालिया बलिया दौरे का हवाला देते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि वे 11 जुलाई को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलिया गए थे। उस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। राजभर के मुताबिक अपराधी हाथों में सपा का झंडा लेकर खुलेआम सड़कों पर घूम रहे थे और व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि अब राज्य में पूरी तरह कानून का शासन है।

सपा राज के अपराधों को किया याद

पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने पुरानी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय एक ऐसा गिरोह सक्रिय था जो चलती गाड़ियों के शीशों पर अंडे फेंक देता था जिससे चालकों को आगे दिखना बंद हो जाता था। गाड़ी रुकते ही वे लोगों के साथ लूटपाट करते थे। राजभर ने बदायूं और बुलंदशहर की पुरानी दर्दनाक घटनाओं का भी हवाला दिया और कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी और महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं।

अखिलेश यादव पर दंगा भड़काने का आरोप

राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव और दंगे भड़काना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा के शासनकाल में दंगे और कर्फ्यू आम बात थी जिससे आम-जन को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। राजभर के अनुसार मौजूदा सरकार में राज्य पूरी तरह शांत है और सभी वर्ग के लोग सुरक्षित महसूस करते हुए अपना काम कर रहे हैं जो सपा नेतृत्व को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

‘आतंकराज’ नाम से शुरू की नई श्रृंखला

राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ‘सपा का आतंक राज पार्ट 1’ शीर्षक से एक पोस्ट भी साझा की है। इसमें उन्होंने सपा सरकार के समय की कई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह हर दिन एक जिले का उदाहरण देकर सपा सरकार के कार्यकाल की घटनाओं को जनता के सामने रखेंगे। पोस्ट के अंत में उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि वह एक-एक जिले का हिसाब जनता के सामने रखेंगे।

👁 2.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘हृदयहीन-अधर्मी है भाजपा सरकार’, अखिलेश यादव ने की सोनम वांगचुक से अपील कहा-अनशन तोड़ दें

Sonam Wangchuk Hunger Strike: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है। सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए सपा प्रमुख ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस दौरान अखिलेश […]

राम मंदिर चंदा मामले पर मंत्री नरेंद्र कश्यप का बड़ा बयान, Supreme Court के फैसले का सम्मान, SIT रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या में राम मंदिर चंदा गबन के कथित मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का रुख और अधिक स्पष्ट हो गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के हर फैसले का सम्मान करती है और न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी।  […]

वकील कृष्ण कन्हैया पाल कौन हैं? अखिलेश यादव पर टिप्पणी मामले में BJP सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का नोटिस

UP Politics: BJP सांसद निशिकांत दुबे को भेजे गए मानहानि नोटिस को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीतिक दलों, उनके कार्यकर्ताओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान से […]

चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 28वां स्थापना दिवस, मेधावियों का हुआ सम्मान

फतेहपुर के चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28वां स्थापना दिवस एवं अलंकरण समारोह...

More like this