फतेहपुर- शहर के कलेक्टर गंज स्थित The OK Public School परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं नगरवासियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक रोहितभ सोलंकी एवं प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रोहितभ सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। वहीं प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से सराबोर रहा।
Trending Now
महाशिवरात्रि पर दी ओके पब्लिक स्कूल में हवन-पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन
👁 8.4K views








