फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम दिवान का पुरवा में सोमवार की सुबह घरेलू कलह के चलते 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दिवान का पुरवा गांव निवासी राधेश्याम की पत्नी शान्ति देवी ने सोमवार की सुबह घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने युवती की हालत चिन्ता जनक देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Now
महिला ने किया जान देने का प्रयास
👁 5.7K views








