Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहिला महाविद्यालय में दीपक साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन - रंग, मोती व...

महिला महाविद्यालय में दीपक साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन – रंग, मोती व सितारे लगाकर दीपकों को सजाया ।

Published on

फतेहपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत  दीपक निर्माण एवं दीपक साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में मिशन शक्ति के महत्व और भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने मिट्टी, आटा और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करके मौलिक और रचनात्मक रूप से दीपक बनाए। छात्राओं ने दीपकों को रंग, मोती, सितारे और अन्य सजावटी सामग्री का प्रयोग करके अत्यंत कलात्मक तरीके से सजाया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और अद्भुत कला-कौशल का प्रदर्शन किया। उनके द्वारा बनाए गए और सजाए गए दीपक भारतीय लोक कला, पारंपरिक डिजाइन और आधुनिक कला का सुंदर मिश्रण थे। निर्णायक मंडल, प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी, डॉ. चारू मिश्रा, रमेश सिंह के निर्णय के अनुसार प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रोशनी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रितु मौर्य रहीं जबकि सौम्या मौर्य बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मिशन शक्ति प्रभारी प्रो0 शकुंतला, मिशन शक्ति ने सक्रिय योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती, शरद चंद्र राय, डॉ0 जिया तसनीम, बृजेश पाल, डॉ0 अनुष्का छौंकर, आनंदनाथ एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

👁 7.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

UP News: ‘जिस भूमि पर मेरे पिता अन्न उगाते थे, उसी जमीन से उड़ान भरकर मैं आपसे मिलने आई’, CM योगी से मिलकर गदगद...

Farmers Traveled by Flight: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू...

UP News: 1 जुलाई से शुरू होगा ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण, हर बच्चे को स्कूल भेजेगी योगी सरकार–

School Chalo Abhiyan: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के हर बच्चे को...

More like this